भारतीय राष्ट्रपति मुर्मु से वियतनाम के रक्षा मंत्री गियांग ने की मुलाकात; पढ़िए पूरी ख़बर

Tue , 20 Jun 2023, 3:15 pm
भारतीय राष्ट्रपति मुर्मु से वियतनाम के रक्षा मंत्री गियांग ने की मुलाकात; पढ़िए पूरी ख़बर
भारतीय राष्ट्रपति मुर्मु से वियतनाम के रक्षा मंत्री गियांग ने की मुलाकात

नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग ने 19 जून, 2023 को राष्ट्रपति भवन में भेंट की।

यह भी पढ़ें : रेल विकास निगम लिमिटेड का तिमाही मुनाफा 13.1% गिरकर ₹311.6 करोड़ हुआ, शेयर 5% गिरा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जनरल गियांग और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत आगमन पर स्वागत करते हुए कहा, "भारत और वियतनाम 2000 से अधिक वर्षों के सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों का एक समृद्ध इतिहास साझा करते हैं।" उन्होंने कहा कि वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हमारे हिंद-प्रशांत विजन का एक प्रमुख भागीदार है। 

यह भी पढ़ें : कोल इंडिया की सहायक कंपनियों ने श्री सत्य साईं ट्रस्ट के साथ ‘नन्हा सा दिल’ पहल के तहत बच्चों के हृदय रोग उपचार के लिए समझौता किया

उन्होंने कहा कि भारत-वियतनाम 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा, विकास सहयोग, सांस्कृतिक और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग की सीमा का विस्तार किया है। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग दोनों देशों के बीच इस साझेदारी के सबसे मजबूत तत्वों में से एक है। 
 
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि भारत-वियतनाम रक्षा संबंध क्षमता निर्माण, उद्योग सहयोग, शांति स्थापना और संयुक्त अभ्यास सहित एक व्यापक दायरे में फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें : एनटीपीसी को फॉरवर्ड फास्टर सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2025 से सम्मानित, जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान
president-of-india-news
Scroll To Top