रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव; कोरोना के मामलों में हो रही हैं वृद्धि जानिए क्या है वास्तविक स्थिति

Thu , 20 Apr 2023, 2:28 pm
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव; कोरोना के मामलों में हो रही हैं वृद्धि जानिए क्या है वास्तविक स्थिति
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री को वर्तमान में हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटाइन किया गया हैं। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।  रक्षा मंत्री को आज 20 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाना था परंतु कोरोना संक्रमित होने की वजह से राजनाथ सिंह सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। 

यह भी पढ़ें : टैक्सरिप्लाई ऑनलाइन जीएसटी लाइब्रेरी में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) लागू करने जा रहा है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हम सभी को एक बार फिर से सतर्क रहने की अधिक आवश्यकता है। कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई अभी पूर्ण रूप से ख़त्म नहीं हुई हैं। सरकार लोगों से वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने सहित COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह कर रही है।
 

यह भी पढ़ें : मलावी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारत में कोविड-19 के मामलों की वास्तविक स्थिति
 
• भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 65,286 है और सक्रिय मामलों की दर 0.15 प्रतिशत है। 
 
• स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.67 प्रतिशत है और बीते चौबीस घंटों में 10,827 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,42,61,476 
   है। 
 
• पिछले 24 घंटों में 12,591 नए मामले सामने आए और दैनिक सक्रिय मामलों का दर 5.46 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा; पढ़िए क्या है पूरी ख़बर
राजनीति
Scroll To Top