उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए बुआ भतीजी की हत्या का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले से एक बार फिर उन्नाव चर्चा में आ गया है। उन्नाव के आसीवन स्थित स्कूल में पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा को डरा धमका कर शिक्षक ने ही दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता ने थाना पुलिस में शिकायत की पर कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई।
 
इसके बाद शिक्षक किशोरी को पढ़ाने उसके घर भी जाने लगा। 5 मार्च को शिक्षक को गलत हरकत करते हुए परिजनों ने देख लिया। इस पर पिता ने बेटी से पूछताछ की। इसके बाद उसने सारी कहानी बयां कर दी। पिता शिकायत लेकर आसीवन थाने गया मगर पुलिस से कोई सुनवाई नहीं की। पिता ने एसपी की चौखट पर गुहार लगाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आसीवन पुलिस ने बुधवार देर रात शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।
 
(Anjul Tyagi)