महिलाओं के लिए यूपी सरकार का तोहफा, चार दिन मुफ्त में करिए ताजमहल का दीदार
<p> करीब दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर वो मौका आया गया है, जब पर्यटक ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे। यह मौका है शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स का। बीते वर्ष कोरोना के कारण ताजमहल में उर्स का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार 10 से 12 मार्च तक शाहजहां का 366वां उर्स होगा।</p>

आगरा: अगर आप मार्च में आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह एक खुशखबर है। इस महीने चार दिन मुफ्त में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। इनमें से आठ मार्च को अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। बाकी तीन दिन यह सुविधा सभी पर्यटकों के लिए होगी। इस दौरान तहखाने में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी पर्यटक देख सकेंगे। करीब दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर वो मौका आया गया है, जब पर्यटक ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को देख सकेंगे। यह मौका है शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स का। बीते वर्ष कोरोना के कारण ताजमहल में उर्स का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार 10 से 12 मार्च तक शाहजहां का 366वां उर्स होगा। इस दौरान ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया।
