पहले यह तिथि 31 मार्च तक थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। जो लोग कार्ड बनाने से वंचित रह गए थे, अब वे एक हजार रुपये देकर कार्ड बनवा सकते हैं। एक साल बाद इस कार्ड का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस योजना के तहत सरकारी व निजि प्रतिष्ठित चुनिंदा अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। जो परिवार आयुष्मान भारत योजना में कवर नहीं हैं, वे इस योजना के तहत पात्र होते हैं।  

अन्य परिवारों के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वेब पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं या नजदीक के लोकमित्र केंद्र में 50 रुपये अतिरिक्त शुल्क देकर कार्ड बनवा सकते हैं। 

(Anjul Tyagi)