वाराणसी: मंडुवाडीह इलाका में लगातार कल फाटक बंद कर दिए जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है इस बार क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित रेलवे गेट संख्या (4 अ) को बीती देर रात रेलवे प्रशासन द्वारा आरपीएफ, जीआरपी व इलाकाई फोर्स की मौजूदगी में बन्द कर दिया गया।
 
इस कवायद से आसपास के इलाकों में रोष फैल गया। बताया गया कि बीती रात लगभग एक बजे रेलवे प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। जेसीबी से रेलवे फाटक के दोनों तरफ गड्ढा खोदकर लोहे के गाटर लगाकर पूरा रास्ता बन्द कर दिया। रेल कर्मियों का कहना था कि तीव्र गति के ट्रेन चलाने के लिए ऐसा करना यहां बेहद जरूरी था।
 
रात में जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध करना चाहा लेकिन भारी पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली। उत्तरी ककरमत्ता के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वकील अहमद ने बताया की हम सभी लोग कैंट विधायक व जिलाधिकारी से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्या रखेंगे, उन्हें पत्रक भी सौपेंगे। आसपास के रहने वालों ने बताया की यह मार्ग सदियों से चली आ रही अतरगृही यात्रा मार्ग भी है। जो भेलूपुर के लखरांव से होते हुए ककरमत्ता रेलवे फाटक से गुजर कर एफसीआई व शिवदासपुर होते हुए आगे निकलती है। इस बाबत विधायक सौरभ श्रीवास्तव से बात करने पर उन्होंने बताया की आम लोगों की समस्या हेतु रेल मंत्री से अवश्य बात करूंगा।
 
 
 
(Anjul Tyagi)