गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए है।
 
 
यह नवीनतम दृश्य  जम्मू के पास कनाचक के सीमावर्ती इलाके में पांच किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सामग्री ले जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को पुलिस द्वारा मार गिराए जाने के लगभग एक हफ्ते बाद दर्ज किए गए।
 
 
जम्मू हमले के बाद, ड्रोन देखे जाने की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और ऐसे कई उदाहरण हैं जहां सीमा पर सेना और सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) के जवानों ने उन पर गोलीबारी की है ।   
 
 
 
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक साथ उड़ने वाली वस्तुएं देखी गईं।
 
 
अधिकारियों ने आगे बताया कि  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तान की ओर लौटने से पहले चिलाद्या में एक ड्रोन की ओर दो राउंड फायरिंग की।
 
 
उन्होने जानकारी देते हुए आगे बताया  कि अन्य सुरक्षा बलों के साथ पुलिस गहन तलाशी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।