बिहार में दर्दनाक हादसे मेंं 6 मासूम बच्चे जिंदा जले
<p> मंगलवार के दोपहर करीब एक बजे अररिया जिले के कबैया गांव में फूस के बने घर में कुछ बच्चे छीप कर भुट्टा पका रहे थे, अचानक ही तेज हवा का झोका आया कि, एक चिंगारी उड़ कर फूस में जा अटकी।</p>

बिहार: गर्मीयां शुरू होते ही आसमान का पारा बढ़ता जा रहा है वही लू भरी हवा चलने से पिछले कुछ ही घंटों में आगजनी की घटनाए भी बढऩे लगी है। हाल ही में बिहार के अररिया जिले में आग लगने से जुडी रोंगटे खड़े कर देनी वाली घटना सामने आई है। जिसमें मासूमों को भुट्टा सेकते वक्त उड़ी चिंगारीे 6 बच्चे जिंदा जला कर मौत दे गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार के दोपहर करीब एक बजे अररिया जिले के कबैया गांव में फूस के बने घर में कुछ बच्चे छीप कर भुट्टा पका रहे थे, अचानक ही तेज हवा का झोका आया कि, एक चिंगारी उड़ कर फूस में जा अटकी। थोड़ी ही देर में देखते देखते आग की लपट इतनी तेज़ हो गई कि बच्चों को भागने का मौका ही नहीं मिल पाया। हालांकि, बच्चों की आवाज़े सुन कर कुछ लोग भाग कर आए लेकिन जब तक वे पहुंचते, बच्चे जल चुके थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग में जलने वाले भाई बहन सहित कुल 6 नाबालिग बच्चे थे। ग्रामीणों ने जलने वाले बच्चों की पृष्टि, मंजूर नामक व्यक्ति के बेटे दिलवर ( 6 वर्षीय), मतीन के बेटे अली हसन (5 वर्षीय), तनवीर के बेटे खुसनिहार(5 वर्षीय), फारूक के बेटे बरकस (4 वर्षीय) और युनुश के बेटे अशरफ ( 5 वर्षीय) और बेटी गुलनाज( 3 वर्षीय) के रूप में की है। कबैया गांव में रहने वाले लोगों का कहना है कि, उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उस फूस के घर में बच्चे आग से समन्धित किसी गतिविधि को अंजाम दे रहे थे। शोर सुनकर अफरातफरी में जब तक हम पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
(Anjul Tyagi)
