25 जुलाई से 50 प्रतिशत की क्षमता से फिर से खुलेंगे एमपी में कक्षा 11 और 12 के लिए स्कूल।
<div> <big>मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि 26 जुलाई से में कक्षा 11 और 12 के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। लेकिन केवल 50% क्षमता पर ही स्कूल खुलेंगे। </big></div> <div> </div>

मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि 26 जुलाई से में कक्षा 11 और 12 के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। लेकिन केवल 50% क्षमता पर ही स्कूल खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि पहला बैच सप्ताह के एक दिन कक्षाओं में शामिल होगा और दूसरा बैच अगले दिन कक्षाओं में शामिल होगा।
सीएम ने कहा कि कॉलेजों को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा और अगर 15 अगस्त, 2021 तक कोविड-19 की तीसरी लहर नहीं आती है, तो बाकी कक्षाएं संचालित हो सकेंगी।
छात्रों और शिक्षकों के लिए यह सलाह है कि वे टीका लगवायें, क्योंकि व्यक्तिगत कक्षाओं में भाग लेने के लिए यह एक अनिवार्य प्रोटोकॉल बनने की उम्मीद है।
कोविड -19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बोर्ड ने एमपी कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया था।
बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार, 14 जुलाई, 2021 को एमपी बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा।
