मुंबई में अपर्याप्त स्टॉक के कारण आज कोई वैक्सीनेशन प्रक्रिया नहीं।
<p> <span [removed] 14.4px;">कोविड-19 के खिलाफ मुम्बई में टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। लेकिन वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण बुधवार को मुंबई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के सरकारी और नगर निगम टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होगी।</span></p>

नई दिल्ली। मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि बुधवार को मुंबई में कोई भी कोविड19 टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।बीएमसी ने कहा कि यह COVID-19 टीकों की अनुपलब्धता के कारण है।
फिलहाल टीकाकरण का कार्यक्रम पूरी तरह केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। टीकाकरण कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा दिए गए स्टॉक पर निर्भर है। पिछले कुछ समय से पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं होने के कारण टीकाकरण का अभियान बार-बार ठप है।
मुंबई में पहले भी कई बार टीकाकरण कार्यक्रम को रोकना पड़ा है।
मंगलवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में वैक्सीन को लेकर काफी हंगामा हुआ। बिना एडवांस रजिस्ट्रेशन कराए वैक्सीन देने की सुविधा के चलते यहां सुबह से ही काफी भीड़ उमड़ पड़ती है।
ऐसे में अचानक लोगों से कहा गया कि रजिस्ट्रेशन कराने वालों को ही वैक्सीन दी जाएगी. बाकी को वापस जाने को कहा गया। इस पर लोग भड़क गए।
कोविड-19 के खिलाफ मुम्बई में टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। लेकिन वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण बुधवार को मुंबई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के सरकारी और नगर निगम टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं होगी।
वैक्सीन का स्टॉक आते ही एक बार फिर से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।
मुंबई नगर निगम ने मुंबईवासियों से इस संबंध में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
