यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर बोली ममता,कहा-यूपी में कानून का राज नहीं।
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">गुरूवार को पश्चिम बंगाल राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छी तरह जानते है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।</p>

गुरूवार को पश्चिम बंगाल राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छी तरह जानते है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है।
हाथरस से लेकर उन्नाव तक कितनी घटनाएं हुई है। उन्होनें वहां कितने आयोग भेजे है। उत्तर प्रदेश की घटनाओं में तो पत्रकारों तक को नहीं बक्शा गया और वे लोग बंगाल राज्य को बदनाम करते है, यहां कि न्याय प्रणाली पर सवाल उठाते है।
एनएचआरसी की जो रिपोर्ट लीक हुई थी उसमें उल्लेख किया गया है कि एक निश्चित राजनीतिक निष्ठा के लिए मतदान करने वाले परिवार के सदस्यों महिलाओं और बच्चों पर हिंसा और भय के साथ-साथ नौकरशाही की चुप्पी को दर्शाता है।
कथित तौर पर, रिपोर्ट में सदस्यों के साथ मारपीट, हमला और यहां तक कि परेशान किए जाने का उल्लेख किया गया है, जहां स्थानीय पुलिस ने कथित तौर पर मूकदर्शक की भूमिका निभाई थी।
इसे लेकर चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यह ''बंगाल को बदनाम करने'' की कोशिश में जानबूझकर लीक किया गया है, इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ''अधिकतम हिंसा चुनाव पूर्व हुई थी.'
ममता बनर्जी ने अपने दिल्ली दौरे के बारे में बताया कि संसद सत्र के दौरान वे दिल्ली जाएंगी और अगर समय मिलता है तो राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री से मिलेंगी।
