अल्मोड़ा, उत्तराखंड: उत्तराखंड के एक शहर, भिक्यासैन में कल शिल्पकार भवन का उद्घाटन हुआ, जो विकास परियोजनाओं की सूची में आता है। इन परियोजनाओं को उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक करन मेहरा की सहायता द्वारा निर्देशित किया गया है।
 
इतना ही नहीं शहर में श्री मेहरा द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत कई प्रोजेक्ट्स का भी निर्माण किया गया है। सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास लगाने से लेकर रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, सभी इनके प्रोजेक्ट्स है जिनका यहां  विकास हुआ हैं।
 
सूत्रों के अनुसार, एक शिल्पकार ने अपनी खुशी को जाहिर किया और कहां की आज इस अवसर पर शिल्पकार समाज के लोग बहुत गर्व अनुभव कर रहे है क्योंकि जिस समाज की चिन्ता कुछ ही लोगों ने की उन लोगों में से आप भी है।
 
रामगंगा नदी के पूर्वी छोर पर स्थित शिल्पकार भवन के उद्घाटन के अवसर पर करन मेहरा ने कहा कि बिना अम्बेडकर जी के सहयोग के लाल बहादुर शास्त्री जी, लाल बहादुर शास्त्री नहीं बन सकते थे, और बिना जवाहरलाल नेहरू के भीम राव अंबेडकर, हम सब एक है, बिना एक दूसरे के सहयोग के कुछ भी मुमकिन नहीं, उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया।
 
उन्होनें कोविड 19 के समय पर  भी रानीखेत में covid सेंटर पर ध्यान दिया और जल्दी ही ऑक्सीजन प्लांट भी खोलने की तैयारी की जा रही है।
 
 
करन मेहरा के बारे में
 
करन मेहरा रानीखेत से कांग्रेस के विधायक हैं जिनका जन्म 12 जुलाई 1972 को पूर्व पर्वतीय विकास मन्त्री स्वर्गीय श्री गोविन्द सिंह मेहरा जी के घर में हुआ।
 
उन्होने अपनी नर्सरी तक की शिक्षा कौनेशा कॉन्वेन्ट स्कूल रानीखेत, प्राथमिक शिक्षा लखनऊ, 12 वी तक की शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय रानीखेत, बी०काम लखनऊ व एल०एल०बी०.  इसके अलावा वह सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
 
श्री मेहरा ने अपना राजनीतिक सफर युवा कांग्रेस ब्लाक महामन्त्री से प्रारम्भ किया। और अपने ताड़ीखेत ब्लाक के ब्लाक प्रमुख और दूसरी बार रानीखेत विधानसभा के माननीय विधायक के पद को सुशोभित कर रहे है।
 
(Sneha Bisht)