शर्मसार हुई मानवता: दर्द से कराह रही मासूम को अस्पताल से फटे पेट निकाला, बाप की गोद में तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
<p> 5 लाख नहीं चुकाने पर अस्पताल में बिना टांके सिले ही बच्ची को निकाला बाहर, पिता का आरोप</p>

प्रयागराज: प्रयागराज के चायल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के गेट पर शुक्रवार को तीन साल की खुशी ने तड़पकर दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। रास्ता जाम करने की कोशिश भी की गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने गेट नहीं खोला। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान बच्ची को टांके नहीं लगाए गए और फटे पेट के साथ बच्ची को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। ट्विटर पर की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने एडीएम व सीएमओ की दो सदस्यीय टीम बनाकर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बाल आयोग ने लिखा डीएम को खत
इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद राष्ट्रीय बाल सुरक्षा आयोग(एनसीपीसीआर) ने प्रयागराज के डीएम को खत लिखकर मामले में उचित कार्रवाई के लिए कहा है। आयोग ने लिखा है कि डीएम इस मामले की सख्ती से जांच करें और उचित धाराओं में केस दर्ज हो
डीएम ने दिए मामले की जांच के आदेश
- निजी अस्पताल के गेट पर बच्ची ने तड़पकर तोड़ा दम, हंगामा
- डॉक्टरों ने भर्ती कर दो बार किया ऑपरेशन, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
(Anjul Tyagi)
