4 अप्रैल से बिगड़ सकता है हिमाचल का मौसम, बर्फबारी के आसार, दो दिन ओलावृष्टि का भी येलोंअलर्ट
<p> <em><strong><span [removed]="" arial,="" helvetica,="" sans-serif;="" font-size:="" small;"="">7 अप्रैल तक मैदानी भागों में बारिश-अंधड़ के आसार, मध्य हिमाचल में दो दिन ओलावृष्टि की संभावना, उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी</strong></em></p>

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में तीन अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा।
जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में 4 से 8 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 5 और 6 अप्रैल को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी और और शिमला के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, शुक्रवार सुबह से राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है।
उधर, नाहन में न्यूनतम तापमान 16.1, कांगड़ा में 10.0, ऊना में 9.0, मंडी में 8.0, सोलन में 6.8, धर्मशाला में 9.4, शिमला 8.1,सुंदरनगर 6.7, बिलासपुर में 6.8, हमीरपुर में 6.6, चंबा में 8.0, मनाली में 4.4, कल्पा में 2.6 और केलांग में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, बिलासपुर 30.5, कांगड़ा में 29.3, सुंदरनगर में 29.2, हमीरपुर में 28.2, नाहन में 27.8, चंबा में 27.5, भुंतर में 27.2, धर्मशाला में 24.4, शिमला में 19.6, कल्पा में 14.7, डलहौजी में 14.4 और केलांग में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
5 और 6 अप्रैल को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों ऊना, चंबा, कांगड़ा, मंडी और और शिमला के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
(Anjul Tyagi)
