हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र बैरागी क्षेत्र के निकट झुग्गी झोपड़ियो में लगी भीषण आग
<p> 24 मार्च को बैरागी क्षेत्र के निकट कुछ झुग्गियों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।</p>

हरिद्वार : 24 मार्च को बैरागी क्षेत्र के निकट कुछ झुग्गियों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्त होते ही सबसे नजदीकी बैरागी थाने में मौजूद पुलिस बल फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कार्यवाही शुरू की।
सूचना के प्रसारित होते ही तत्काल एसपी रेलवेज श्री मंजू नाथ टी सी, अपर मेला अधिकारी श्री हरबीर सिंह, एसपी सिटी हरिद्वार श्रीमती कमलेश उपाध्याय और सभी निकटतम सेक्टर पुलिस ऑफिसर और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए। आस-पास मौजूद आईटीबीपी, बीएसएफ और अन्य अर्द्धसैनिक बलों जवान भी अपने-अपने के कैम्पों से अग्निशामक उपकरण लेकर आग बुझाने में सहायता करने के लिए पहुंच गए।
सभी के सम्मिलित प्रयासों से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई भी जनहानि नही हुई। विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज, एसएसपी कुम्भ श्री जन्मजेय खंडूरी के द्वारा भी मौका मुआयना किया गया।
(Anjul Tyagi)
