राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के थरोला गांव में अगजनी घटना पर दुख व्यक्त किया
<p> <span font-family:="" font-size:=""><span [removed]="" arial,="" helvetica,="" sans-serif;="" font-size:="" small;"="">थरोला अग्निकांड में पीडि़त परिवारों को दी जाएगी हर संभव मदद बोले सीएम जयराम ठाकुर</span></p>

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास के लिए निर्देश दिए हैं।
बता दें शिमला जिले की तहसील कोटखाई के थरोला गांव में गुरुवार को आग लगने से छह घरों के करीब 50 कमरे राख हो गए। इस अग्निकांड से 15 परिवार बेघर हो गए। आग से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। दो से पांच मंजिला मकान लकड़ी के बने हुए थे।
(Anjul Tyagi)
