प्रदेश सरकार ने दिए आदेश…
 
हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है जिसमें सभी स्कूल कॉलेज 4 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।
 
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस तेज गति के साथ फैल रहा है जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य टीमों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी वही सूत्र बता रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग ने भी बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए स्कूल कॉलेजों को बंद करने की बात कही है। हालांकि जिन बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं वह एग्जाम दे सकते हैं।
 
उधर 2 दिन पहले ही ऊना जिले में करोना का सेकंड म्युटेंट मिलने की बात कही जा रही थी हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि इस बात की नहीं की गई है लेकिन जिस गंभीरता से प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि स्कूल कॉलेज को 4 अप्रैल तक बंद किया जाए प्रदेश को एक बार फिर लॉकडाउन की ओर ले जाने के संकेत हो सकते हैं।
 
 
 
 
(Anjul Tyagi)