हिमाचल में 500 के ऊपर पहुंचे कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस
<p> अब तक 57406 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 983 की मौत हुई है।</p>

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार बढ़ोतरी का क्रम जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या अब 500 के भी ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश में अभी एक्टिव केसों की संख्या 540 है।
बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 33 , चंबा सात, हमीरपुर 16, कांगड़ा 241, किन्नौर आठ, कुल्लू 15, मंडी 19, शिमला 45, सिरमौर 44, सोलन 52 और ऊना जिले में 60 है। प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 59942 पहुंच गया है।
अब तक 57406 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 983 की मौत हुई है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी प्रदेश में पॉजिटिव मामले दर्ज हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। पहले एक्टिव मरीजों की संख्या 200 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब एक्टिव मामले 450 से ज्यादा हो गए हैं।
