दूसरे राज्य में ऐंबुलेस उपलब्ध करवाने को लेकर मऊ की डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज
<p> <span [removed] Arial, Helvetica, sans-serif; font-size: small;">दूसरे राज्य में ऐंबुलेस उपलब्ध करवाने को लेकर मऊ की डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज, मुख्तार अंसारी की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला, पुलिस ने शुरू की जांच</span></p>

सीओ सिटी सीमा यादव ने बताया कि एंबुलेंस मामले में मऊ जिले की चिकित्सक डॉ. अलका राय समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि मऊ जिले का रहने वाला माफिया डॉन मुख्तार अंसारी काफी दिनों से पंजाब के रोपड़ जेल में बंद है। प्रदेश सरकार उसे वापस लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुकी है।
एआरटीओ कार्यालय में एंबुलेंस का पता डॉ. अलका राय, 56, श्याम सन अस्पताल, रफीनगर, बाराबंकी के नाम से दर्ज था, जो हकीकत में कई वर्षों से है ही नहीं। पुलिस ने इस पते पर पहुंचकर जांच की लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। पूरे दिन सरकारी अमला गुपचुप तरीके से मुख्तार के इस कनेक्शन की तलाश में जुटा रहा।
उधर, एआरटीओ कार्यालय में इनके कागजात निकालकर छानबीन की गई जिसमें पाया गया कि इसका पंजीकरण 13 दिसंबर 2013 को हुआ था और एक फरवरी 2016 से एंबुलेंस का फिटनेस नहीं है और जनवरी 2017 से इसका इंश्योरेंस भी नहीं कराया गया है।
(Anjul Tyagi)
