पटना।यूपी  के लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद बिहार पुलिस ने बिहार के  सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया है।
 
 
 
 
उत्तर प्रदेश में रविवार को  आतंकवाद निरोधी दस्ते ने लखनऊ में अल-कायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
 
जिसके बाद से वहां अलर्ट जारी कर दिया गया।
 
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद बिहार  राज्य पुलिस  के पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया है। 
 
 
 
 
उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा, "एटीएस उत्तर प्रदेश ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और अल-कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप मॉड्यूल के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
एक को काकोरी पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे को मारिआहू से पकड़ा गया है। 
 
बिहार पुलिस की विशेष शाखा और सीआईडी   ने अपने बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति मिन्हाज अहमद (30) और मसीरुद्दीन (50) 15 अगस्त से पहले लखनऊ और अन्य शहरों में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।
 
 
पुलिस की तरफ से जारी किए बयान में यह भी कहा गया कि "सभी संवेदनशील और राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।"