विराट कोहली, IND vs NZ: 28 टेस्ट में 21 बार असफल.. स्पिनरों के 'जाल' से कैसे बाहर निकलेंगे विराट?

विराट कोहली को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 27 हजार रन बनाए हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से, खासकर टेस्ट क्रिकेट में, उनका प्रदर्शन औसत रहा है। आजकल टेस्ट क्रिकेट में फैब फोर बल्लेबाजों में विराट कोहली, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ और जो रूट शामिल हैं, लेकिन कोहली हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में इनसे पिछड़ते जा रहे हैं। अब कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा कि उनका प्रदर्शन अभी भी जारी है।
क्यों टेस्ट में खत्म हो रही है कोहली की चमक, स्पिनर्स बन गए हैं 'काल':
विराट कोहली ने अबतक 29 शतक लगाए हैं. उन्होंने अबतक टेस्ट में 8947 रन बनाए हैं. लेकिन पिछले 4 साल के कोहली के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण स्पिनर्स हैं. कोहली ने अबतक टेस्ट में 8947 रन बनाए हैं. साल 2021 के बाद से अबतक कोहली ने 28 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 21 बार उन्हें स्पिनर्स ने पवेलियन की राह दिखाई थी. वहीं, 24 बार तेज गेंदबाजों ने उन्हें आउट किया था. विराट स्पिनर्स के खिलाफ 5 दफा फील्डरों के द्वारा कैच आउट तो वहीं, एक बार विकेटकीपर के द्वारा कैच किए गए हैं. स्टंप एक और 5 दफा स्पिनरों ने कोहली को बोल्ड करने में सफलता हासिल की है. इसके साथ- साथ 9 बार कोहली को LBW आउट होना पड़ा था.
दाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ कोहली
साल 2021 के बाद से अबतक दाएं हाथ के स्पिनरों ने कोहली को 12 दफा अपना शिकार बनाया है जिसमें वो 4 बार फील्डर के द्वारा कैच किए गए तो वहीं, विकेटकीपर द्वारा एक, स्टंप एक बार और बोल्ड एक बार हुए हैं. इसके अलावा LBW चार बार हुए हैं.
बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ कोहली
इसके अलावा कोहली बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ भी काफी औसत रहे हैं. साल 2021 से अबतक कोहली को टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनरों ने 9 बार आउट कर पवेलियन की राह दिखाई है. जिसमें वो 4 बार बोल्ड और 5 बार lBW आउट हुए हैं.
