18 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले भारत बनाम श्रीलंका वनडे में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया।
 
 
शिखर धवन ने  95 रन  और सूर्यकुमार यादव ने 20 रन बनायें और  भारत को जीत के करीब पहुंचा कर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।कोलंबो में युवा भारतीय ब्रिगेड की शानदार शुरुआत हुई।
 
 
 
भारतीय सलामी बल्लेबाज, पृथ्वी शॉ, ने बड़े पैमाने पर श्रीलंकाई टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत ने केवल पांच ओवरों में पचास रन बनाए, क्योंकि शॉ ने लंका के तेज गेंदबाजों को ऑफ-साइड के माध्यम से बाउंड्री की झड़ी लगा दी।
 
 
36.4 ओवर में IND 262/3: बनाकर भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की।
 
 
 
 
इस मैच में ईशान किशन ने अपने वनडे डेब्यू पर अर्धशतक लगाया।