नई दिल्ली: यहां की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को 17 अक्टूबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।
 
दीपक कोचर को आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सितंबर में ईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन कोरोनोवायरस पॉज़िटिव​ परीक्षण के बाद वह​ निलंबित कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 
एक अस्पताल में उनका इलाज हुआ। जांच एजेंसी ने उनके संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष फिर से पेश किया और​ फिर से उनकी रिमांड मांगी।