गुरुवार को जारी एक घोषणा पत्र में  नव नियुक्त रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के कुछ मिनट बाद ही एक अहम फैसला लिया  कि अब से मंत्रालय के कर्मचारी पाली में काम करेंगे। मंत्रालय में अब दो शिफ्ट होगा जिसमें - एक सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 से 12 बजे तक होगी। रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शिफ्ट सिस्टम तुरंत लागू हो जाएगा।
 
 
माननीय रेल मंत्री ने अपने आदेश में यह निर्देश दिया है कि रेल मंत्रालय  सेल के सभी अधिकारी और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से दो पालियों यानी 7:00 बजे-16:00 बजे और 15:00 बजे -12:00 मध्यरात्रि में काम करेंगे। "
 
रेल मंत्रालय प्रवक्ता डीजे नारायण ने कहा कि नया समय केवल मंत्री कार्यालय  के लिए ही लागू होगा न कि अन्य रेलवे कर्मचारियों के लिए। 
नारायण ने कहा कि रेल मंत्रालय मिशन मोड में है और इसे बहुत कुछ करने की जरूरत है।
 
 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के फिर से चुने जाने के बाद हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल में,, अश्विनी वैष्णव को दो मंत्रालयों का प्रभारी बनाया गया जिसमें एक रेलवे, और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरा आईटी। वैष्णव ने पीयूष गोयल से रेल मंत्रालय  का कार्यभार संभाला।
 
पीयूष गोयल जो कि  अब कपड़ा विभाग संभालेंगे। वैष्णव से पहले रविशंकर प्रसाद आईटी के मंत्री थे।