कोयला मंत्रालय ने एमसीएल के लखनपुर क्षेत्र को स्वच्छ योगदान के लिए पुरस्कृत किया

संबलपुर, 7 अक्टूबर, 2020: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के लखनपुर क्षेत्र को वर्ष 2019 में स्वछता पखवाड़ा के दौरान उत्कृष्ट योगदान और प्रदर्शन के लिए कोयला मंत्रालय द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
श्री अनुपम लाहिड़ी, आईएसएस, उप महानिदेशक, कोयला मंत्रालय के संचार के अनुसार, एक आभासी प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री बी एन शुक्ला, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एमसीएल ने औपचारिक रूप से महाप्रबंधक, लखनपुर क्षेत्र को सम्मानित किया।
15 से 30 जून, 2019 तक स्वच्छ पखवाड़ा में योगदान के लिए लखनपुर क्षेत्र को कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न सहायक कंपनियों के 88 क्षेत्रों / इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
इस दौरान, स्वच्छ पखवाड़ा-2019 के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री बी साईराम को विशेष सम्मान दिया गया।
इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए सीएमडी ने टीम लखनपुर क्षेत्र और कंपनी के सीएसआर विभाग को बधाई दी है।
ओपी सिंह, निदेशक (टेक / संचालन), श्री केआर वासुदेवन, निदेशक (वित्त), श्री बीपी शर्मा, सीवीओ, श्री केशव राव, निदेशक (कार्मिक) और श्री बबन सिंह, निदेशक (टेक / पीएंडपी), पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में भाग लेने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में प्रमुख थे।
