विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा CMD,WCLसहित कई विशिष्ठ व्यक्तियों ने दी WCLस्टॉल पर दस्तक
<p> <big><span [removed] 14.4px;">इस प्रदर्शनी के माध्यम से WCLद्वारा युवाओं को कोल माइनिंग तथा कोयला उद्योग में पिछले छह दशकों में हुए तकनीकी विकास के बारे में जानकारी दी गई। </span></big></p>

NEW DELHI-आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के प्रसार हेतु, 22 से 28 फरवरी तक नागपुर में VNIT तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से WCLद्वारा युवाओं को कोल माइनिंग तथा कोयला उद्योग में पिछले छह दशकों में हुए तकनीकी विकास के बारे में जानकारी दी गई।
प्रदर्शनी में विभिन्न वर्किंग मॉडल्स के अलावा माइन रेस्क्यू इक्विपमेंट्स को भी दिखाया गया।
कोयला उद्योग पर एक फिल्म के माध्यम से इस उद्योग में हुए तकनीकी विकास और कोयला निर्माण की प्रक्रिया को समझाया गया। आठ दिनों तक चली इस प्रदर्शनी के पहले दिन से ही WCL के स्टॉल पर जिज्ञासू स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और आगंतुकों का तांता लगा रहा।
प्रदर्शनी के दौरान अचानक बेहोश हुई, शिवाजी साइंस कॉलेज की छात्रा सुश्री वृषाली तापरे की जान बचा टीम WCL ने अपने दायित्व का निर्वहन किया, जिसकी सर्वत्र प्रसंशा हुई।
प्रदर्शनी के दौरान WCL स्टॉल पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जी गडकरी, WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार, निदेशक (कार्मिक) डा. संजय कुमार, महाप्रबंधक (कॉरपोरेट अफेयर्स) श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (रेस्क्यू) श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (संचालन), नागपुर क्षेत्र श्री सपन श्रीवास्तव सहित MOIL के पूर्व CMD श्री जी पी कुंदरगी, Solar Industries के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण नुवल, VNIT के निदेशक डा. प्रमोद एम पड़ोले, VNIT के माइनिंग फैकल्टी के प्रमुख श्री आई. एल. मुथरेजा, TATA Consultancy, नागपुर के प्रमुख श्री अरविंद कुमार एयर फोर्स के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन श्री अनिल अंबातकर, एयर वेटेरन श्री रतन मिश्रा, स्कूल कॉलेजेस के अध्यापकों एवं प्राचार्यों की उपस्थिति प्रमुख रही।
सभी आगंतुकों ने WCLके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि श्रीमती ऋचा खरे, DRM (सेंट्रल रेलवे), नागपुर ने भी WCL के स्टाल पर पहुंच, प्रदर्शित कार्यों की सराहना की।
