NEW DELHI- देश की ऊर्जा आवश्यकता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, परिणामस्वरूप कोयले की डिमांड भी बढ़ रही है। कोयले से संबंधित नीतियां भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा निर्धारित की जाती है। ऐसे में कोयला मंत्रालय की 9 सदस्यीय टीम वेकोलि के तीन दिवस के कार्यालयीन प्रवास पर है। 
 
29-04-2022 को प्रातः इस टीम ने वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार के साथ भेंट की। कोयला खनन एवं आपूर्ति से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। 
 
सीएमडी श्री मनोज कुमार ने आशा जताई की इस दौरे से कोयला मंत्रालय की टीम को क्षेत्र से जुड़े हुए व्यवहारिक परिपेक्ष्य को समझने में सहायता मिलेगी। इस भेंट के दौरान वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही।
 
कोयला मंत्रालय के अवर सचिव श्री सुधीर बाबू मोटाना की अध्यक्षता में यह टीम 29.04.22 से 01.05.22 तक वेकोलि के विभिन्न क्षेत्रों का दोरा करेगी। यह टीम कोयला खनन की गतिविधियों के साथ-साथ कोयला क्षेत्र में विकास, आदी, विषयों की जानकारी प्राप्त करेगी।