नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के कॉर्पोरेट ऑफिस में साइकिलिस्ट ध्रुव बोगरा द्वारा टॉक सैशन किया गया आयोजित
<p> <big><span [removed] 14.4px;"> एनएफ़एएल कॉर्पोरेट ऑफिस नोएडा में प्रख्यात एडवैंचर साइकलिस्ट, लेखक और वक्ता श्री ध्रुव बोगरा द्वारा एक टॉक सैशन आयोजित किया गया।</span></big></p>

NEW DELHI- एनएफ़एएल कॉर्पोरेट ऑफिस नोएडा में प्रख्यात एडवैंचर साइकलिस्ट, लेखक और वक्ता श्री ध्रुव बोगरा द्वारा एक टॉक सैशन आयोजित किया गया। श्री बोगरा ने अकेले ही साइकिल से उत्तरी अमेरिका के अलास्का से दक्षिण अमेरिका के पेरु तक 400 दिनों में 15000 किलोमीटर की एक साहसिक साइकल यात्रा की हैं।
श्री बोगरा ने दुनिया के कुछ सबसे विषम रास्तों से होते हुए अपनी यात्रा को पूरा किया हैं। उनकी इस अद्भुत धैर्य, साहस, दृढ़ निश्चय से भरी यात्रा के वृतांत को उन्होने अपनी पुस्तक ग्रिट, ग्रेवल एंड गियर में भी बयां किया है।
श्री बोगरा ने अपने टॉक सैशन में इस यात्रा के महत्वपूर्ण और यादगार संस्मरणों को सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ साझा किया। और अंत में उन्होने अपनी कहानी के माध्यम से सभी श्रोताओं को जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे पर्यावरण, स्वास्थ्य, साहस, सहनशीलता, दृढ़ता, धैर्य, विनम्रता और मानवता पर अपना संदेश दिया। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी श्री बोगरा के अनूठे, अद्भुत और प्रेरणास्पद साइकल यात्रा वृतांत को सुन कर अभिभूत हो गए।
श्री ध्रुव बोगरा द्वारा एनएफ़एल कॉर्पोरेट ऑफिस में अपनी यात्रा और इसकी सीखों के वर्णन का श्रेय, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री निर्लेप सिंह राय को जाता है, जो कि स्वयं एक एडवैंचर साइकलिस्ट, लेखक, फॉटोग्राफर एवं प्रकृति प्रेमी हैं। श्री राय ने भी इस कार्यक्रम में अन्य उच्च अधिकारियों के साथ भाग लिया।
