NEW DELHI- कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आगामी अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 के सफल आयोजन हेतु एसईसीएल मुख्यालय में योगभ्यास के विशेष सत्र का आयोजन किया गया। 
 
इस अवसर पर कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा नई दिल्ली में मनाए जा रहे योग उत्सव की शुरूवात  हुई, जिसमें मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के प्रशिक्षक श्री सिंह जी तथा लाइफस्टाइल कोच श्रीमती शर्मा ने समस्त उपस्थित कर्मियों को कार्यालयीन समय में तनाव एवं फिटनेस के लिए कुछ उपयोगी टिप्स दिए। 
 
एसईसीएल मुख्यालय सहित क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण व्हीसी के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।