सेल बीएसपी के रेल एवं स्ट्क्चरल मिल में नई वेल्डिंग मशीन से उत्पादन प्रारंभ
<div> <big>इस मशीन के वांछित वेल्डिंग पैरामीटर दुनिया भर में स्थापित किसी भी श्लैटर मशीन के लिए सबसे तेज़ रिकॉर्ड समय में हासिल किए गए यह हमारे सम्मानित ग्राहक- भारतीय रेलवे की लंबी रेल की बढ़ी हुई मांगों की आपूर्ति के लिए एक बड़ा कदम है।</big></div> <div> </div>

New Delhi- सेल बीएसपी के रेल एवं स्ट्क्चरल मिल के लॉन्ग रेल कॉम्प्लेक्स में 13 सितंबर 2022 को नई श्लैटर फ्लैश-बट वेल्डिंग मशीन से 260 मीटर लंबे रेल वेल्डेड पैनल का वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ हुआ। भारत के रेल मंत्रालय के तहत आर.डी.एस.ओ. ने उसी दिन इस मशीन के संचालन की मंजूरी दी थी।
सेल की सलाहकार कंपनी सेंट्रर फॉर इंजिनीरिंग एंड टेक्नॉलोजी (सेट) ने इस प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी परामर्श और डिज़ाइन ड्राइंग उपलब्ध कराया। इस मशीन के वांछित वेल्डिंग पैरामीटर दुनिया भर में स्थापित किसी भी श्लैटर मशीन के लिए सबसे तेज़ रिकॉर्ड समय में हासिल किए गए यह हमारे सम्मानित ग्राहक- भारतीय रेलवे की लंबी रेल की बढ़ी हुई मांगों की आपूर्ति के लिए एक बड़ा कदम है।
मशीन का उद्घाटन 13सितंबर, 2022 को श्री अंजनी कुमार, ई.डी. (वर्क्स) और श्री एम एम गद्रे, ई.डी. (पी एंड ए) द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरएसएम, आरसीएल, यूआरएम, सी एंड आईटी, इन्कोस , सेंट्रल इलेक्ट्रिकल और सेंट्रल मैकेनिकल संगठनों के वरिष्ठ बीएसपी अधिकारियों के साथ-साथ निरीक्षण एजेंसी, राइट्स के श्री पी. सत्यनारायण, श्री टी. रामकृष्ण और श्री सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर, श्री अंजनी कुमार, ईडी (वर्क्स) ने मशीन की त्वरित स्थापना के लिए टीम की सराहना की, एवं उत्पादन की गति निर्धारित की। श्री एम. एम. गद्रे, ई.डी. (पी एंड ए), जो इस परियोजना से निकटता से जुड़े हुए थे, ने भी बिरादरी को बधाई दी।
सामान्य उत्पादन को रोके बिना इस सपने को साकार करने के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाली पूरी टीम की मेहनत एवं उत्साह अपने आप में एक उदाहरण और प्रेरणास्रोत हैं |
