एनसीएल ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">नि: शुल्क शिविर सीएसआर के तहत आयोजित इस कैंप के दौरान अधिकतर मरीज एनीमिया, गठिया, स्त्री रोग,उच्च रक्तचाप, मधुमेह इत्यादि रोगों से ग्रसित थे। </big></p>

NEW DELHI-नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सिंगरौली के सोलंग गांव में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।जिसमें आस पास के क्षेत्र के लगभग 250 लाभान्वित हुए।
नि: शुल्क शिविर सीएसआर के तहत आयोजित इस कैंप के दौरान अधिकतर मरीज एनीमिया, गठिया, स्त्री रोग,उच्च रक्तचाप, मधुमेह इत्यादि रोगों से ग्रसित थे। 250 से अधिक निवासियों की चिकित्सा जांच की जिनका परीक्षण कर आवश्यक सलाह व औषधिया दी गईं।
कैंप के दौरान डा॰ अरविंद सिंह , डा॰ प्रियंका सिंह एवं डॉ संतोष तिवारी ने महिलाओं, बच्चों व पुरुषों में एनीमिया से होने वाली तकलीफ़ों एवं रोकथाम के उपायों से अवगत कराया और साथ ही अन्य रोगों की भी जांच कर आवश्यक सलाह व औषधियां उपलब्ध कराईं।
