ग्रीन हाइड्रोजन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एफसीईवी में संसद पहुंचे केंद्रीय परिवहन मंत्री
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज हाइड्रोजन आधारित ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (एफसीईवी) से संसद भवन का दौरा किया। </big></p>

NEW DELHI- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज हाइड्रोजन आधारित ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन (एफसीईवी) से संसद भवन का दौरा किया। 'ग्रीन हाइड्रोजन' द्वारा संचालित कार का प्रदर्शन करते हुए, श्री गडकरी ने भारत के लिए हाइड्रोजन आधारित समाज का समर्थन करने के लिए हाइड्रोजन, एफसीईवी प्रौद्योगिकी और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।
श्री गडकरी ने आश्वासन दिया कि भारत में ग्रीन हाइड्रोजन का निर्माण किया जाएगा, देश में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करने वाले ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन भरने वाले स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही हरित हाइड्रोजन निर्यातक देश बन जाएगा।
मंत्री ने कहा कि भारत में स्वच्छ और अत्याधुनिक गतिशीलता के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप, हमारी सरकार, 'राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन' के माध्यम से हरित और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
