NEW DELHI- 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की काउंटडाउन  के हिस्से के रूप में मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इनडस्ट्रीज़ ने भेल के नोएडा टाउनशिप में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने की।
 
डॉ. नलिन सिंघल, सीएमडी, बीएचईएल, बीएचईएल के बोर्ड में कार्यात्मक निदेशक, एमएचआई और बीएचईएल के वरिष्ठ अधिकारी, बीएचईएल लेडीज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य और बड़ी संख्या में भेल के साथ-साथ अन्य सीपीएसई के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया। 
 
इस कार्यक्रम का बीएचईएल की सभी इकाइयों और कार्यालयों और एमएचआई के तहत अन्य सीपीएसई में सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों ने योग आसनों के संबंध में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।