NEW DELHI- एसईसीएल कम्पनी की 46वीं स्तरीय त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक बिलासपुर में प्रारम्भ हुई है। इसमें डीजीएमएस के पदाधिकारीगण , कम्पनी सुरक्षा बोर्ड के सम्मानित सदस्य , क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षगण उपस्थित हैं। 
 
यह बैठक श्री मलय टीकादर, डीडीजी, नागपुर एवं हैदराबाद ज़ोन के मुख्य आतिथ्य व डॉ प्रेम सागर मिश्रा सीएमडी एसईसीएल की अध्यक्षता में चल रही है। 
 
देश में सर्वाधिक कोयला उत्‍पादन करने वाली कम्‍पनी है. साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड का कोयला दो राज्‍यों, छत्‍तीसगढ एवं मध्‍य प्रदेश राज्‍य में फैला हुआ है तथा कम्‍पनी में 67-खदानें संचालित है जिसमें 26 खदानें - मध्‍य प्रदेश राज्‍य में और 41-खदानें छत्‍तीसगढ राज्‍य में स्थित है।  
 
इसमें से दोनों प्रदेशों में कुल मिलाकर 46 भूमिगत खदानें और 21 खुली खदानें हैं, इसके साथ ही कोल इंडिया लिमिटेड से लीज आधार पर पश्चिम बंगाल में दानकुनी में स्थित कोल कार्बोनाईजेशन प्‍लांट दानकुनी कोल काम्‍पलैक्‍स (डीसीसी) का भी संचालन करती है।