NEW DELHI-21 मार्च को सेल सीएमओ(सेन्ट्रल मार्केटिंग ओर्गनाइजेशन), बोकारो के वेयर हाउस में ऑटोमेटेड इंट्री/एक्जिट एवं अनमैंड वे ब्रिज़ सिस्टम  का उद्घाटन सेल के निदेशक(वाणिज्यिक) श्री वी एस चक्रवर्ती द्वारा बीएसएल के निदेशक प्रभारी श्री अमरेन्दु प्रकाश की उपस्थिति में किया गया। 
 
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक(सेल्स एवं आईटीडी) श्री एम सी अग्रवाल तथा अधिशासी निदेशक(एमएस) श्री डी कुमार, सीएमओ बोकारो कार्यालय कर ब्रांच मैनेजर श्री अवधेश कुमार सहित सीएमओ के अन्य वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
 
अपराह्ण श्री चक्रवर्ती ने संयंत्र के कुछ प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया। इसके उपरान्त उन्होंने इस्पात भवन में बीएसएल एवं सेल सीएमओ के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बीएसएल के निदेशक प्रभारी श्री अमरेन्दु प्रकाश, अधिशासी निदेशक एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।