बीसीसीएल में जून 2022 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">इस अवसर पर मुख्यालय से सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री पी.चंद्रा, महाप्रबंधक(समन्वय) ने किया और बीसीसीएल के सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया और कंपनी के लिए उनकी अथक सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।</big></p>

NEW DELHI- भारत कोकिंग कोल लिमिटेड में जून 2022 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 30.06.2022 को कोयला भवन के लेवल-III कॉन्फ्रेंस हॉल मे किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा जारी किया गया Covid-19 का दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया गया।
इस अवसर पर मुख्यालय से सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री पी.चंद्रा, महाप्रबंधक(समन्वय) ने किया और बीसीसीएल के सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया और कंपनी के लिए उनकी अथक सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्री भवानी शंकार घोष, महाप्रबंहक (सीएसआर/सिविल) श्री सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक(प्रसाशन/जनसंपर्क) एवं श्री के सुरेश राव, वरीय प्रबंधक (कार्मिक/ अधिकारी स्थापना) उपस्थित थे।
कोयला भवन मुख्यालय एवं विभिन क्षेत्रों से सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों मे सर्वश्री विनोद कुमार यादव ,महाप्रबधक (उत्खनन) मुख्यालय ,सौमेन्द्र नाथ तालुकदार, महाप्रबधक (प्रणाली) मुख्यालय, आशीष कुमार बोस, मुख्य प्रबंधक (वित्त) मुख्यालय ,इंदु प्रकाश उपाध्याय, मुख्य प्रबंधक(खनन) पुटकी बलिहारी ,डा0 अशीष कुमार साहा ,उप- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,केंद्रीय चिकित्सालय, देव नारायण राम, वरीय प्रबंधक(खनन) कुसुंडा क्षेत्र, रवीद्र नाथ झा ,प्रबंधक (खनन),मुख्यालय, प्रिया नंद सिंह, प्रबंधक(कार्मिक) कतरस क्षेत्र, तारक नाथ हाज़रा, उप-प्रबंधक(वित्त),लोदना क्षेत्र, संजय कुमार श्रीवास्तव, अधि. अभि,(वि.यां) मुख्यालय, समीर कुमार बंदोपाध्याय, अधि. अभि,(वि.यां) वाशरी, दिलीप कुमार, अधि. अभि,(वि.यां) ) सिजुआ क्षेत्र, शिवेंद्र शाही, अधि. अभि,(वि.यां) (उत्खनन) कुसुंडा क्षेत्र ,ओम प्रकाश यादव, अधि. अभि,(वि.यां) (उत्खनन) ब्लाक -II क्षेत्र से थे।
कोयला भवन मुख्यालय से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सम्मान समारोह कि अध्यक्षता श्री विद्युत् साहा, महा-प्रबन्धक(कार्मिक/औ०सं०) ने किया। श्री. आर. के. सहाय, महा प्रबंधक(वित्त), श्रीमती पुनम कुमारी उप प्रबन्धक(कार्मिक) ,स्टाफ कोडिनेशन कमिटी के तरफ से श्री राजीव बोस उपस्थित थे।
मुख्यालय से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों में श्रीमती रश्मि बाला, कार्यालय-अधिक्षक, केंद्रीय लेखा एंव टेक्सेशन विभाग, सर्वश्री सुरेश चन्द्र संत, इंजीरिंग सहायक ,असैनिकअभियंत्रण विभाग, जनक देव प्रसाद, फोरमैन(मैके0) असैनिकअभियंत्रण विभाग, नारायण महतो इलेक्ट्रिशियन,विद्युत एंव यांत्रिकी अरुण ठाकुर, कुक, कोयला नगर अतिथि गृह,से विभाग थे।
