NEW DELHI- सीएमपीडीआई परिवार के 4 सदस्यों को संस्थान के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित एक विदाई-सह-सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इनमें श्री एस के लाला-उप प्रबंधक (सचिवीय), श्री सुलीन साहु-वरीय डाटा इंट्री ऑपरेटर, श्री दीपाकर प्रसाद-सहायक सुपरवाइजर एवं श्री देव नारायण महतो-वरीय डुप्लीकेटर/जेरॉक्स ऑपरेटर शामिल हैं।
 
इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर सम्मानित किया और सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। 
 
मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण ने भी सभी कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगल कामना की।
 
इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि श्री सतीश कुमार केशरी एवं  श्री प्रलय भट्टाचार्या तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।