सेल, राउरकेला स्टील प्लांट द्वारा आयोजित वार्षिक समर कोचिंग कैंप ने उत्साहजनक की शुरुआत
<p> <big> राउरकेला और आसपास के क्षेत्रों के 200 आकांक्षी हॉकी प्रतिभाओं को बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में सेल हॉकी अकादमी के कोच श्री पीटर टिर्की और श्री राजू कांत सैनी के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।</big></p>

सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) द्वारा आयोजित वार्षिक समर कोचिंग कैंप ने उत्साहजनक शुरुआत की है। राउरकेला और आसपास के क्षेत्रों के 200 आकांक्षी हॉकी प्रतिभाओं सहित लगभग 2000 बच्चों को बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में सेल हॉकी अकादमी के कोच श्री पीटर टिर्की और श्री राजू कांत सैनी के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।
राउरकेला इस्पात कारखाना (आरएसपी) भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का पहला एकीकृत इस्पात कारखाना है। 10 लाख टन स्थापित क्षमता का यह कारखाना जर्मनी के सहयोग से स्थापित किया गया। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाकर 19 लाख टन कर दी गई।
1990 के वर्षों में कारखाने का आधुनिकीकरण किया गया और आधुनिक सुविधाओं के साथ इसमें अनेक नई यूनिटें जोड़ी गईं। अधिकतर पुरानी यूनिटों का भी नवीकरण किया गया जिससे कारखाने के उत्पादों की क्वालिटी में सुधार, उत्पादन लागत में कमी तथा पर्यावरण प्रदूषण रहित बनाने में मदद मिली है। आरएसपी भारत में इस्पात निर्माण के लिए एलडी टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने वाला पहला कारखाना था।
यह सेल का ऐसा पहला और एकमात्र इस्पात कारखाना है जहां शत-प्रतिशत स्लैब अधिक गुणवत्ता और कम लागत वाले कंटीनुअस कास्टिंग मार्ग से तैयार किए जाते हैं।
आरएसपी में इस समय 20 लाख टन तप्त धातु, 19 लाख टन कच्चा इस्पात और 16 लाख 70 हजार टन विक्रेय इस्पात तैयार करने की क्षमता है। यह बिजली क्षेत्र के लिए सिलिकन इस्पात, तेल और गैस क्षेत्र के लिए उच्च क्वालिटी के पाइप तथा पैकेजिंग उद्योग के लिए टीन की प्लेटें तैयार करने वाला सेल का एकमात्र इस्पात कारखाना है। इसके उत्पादों में आधुनिक सपाट, गोलाकार तथा कोटेड उत्पाद शामिल है।
