सीएमपीडीआईं धनबाद के क्षेत्रीय निदेशक के कार्यालय में होने वाली हड़ताल के विषय में हुई चर्चा
<p> <big>क्षेत्रीय निदेशक ने सीएमडी, सीएमपीडीआईं द्वारा किए गए अपील को दोहराए एवं यूनियन प्रतिनिधियों से हड़ताल ना करने के लिए अपील किए।</big></p>

NEW DELHI-दिनांक 25.03.2022 को सीएमपीडीआईं, क्षेत्रीय संस्थान -2, धनबाद के क्षेत्रीय निदेशक के कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक श्री राजीव कुमार सिन्हा, श्री आर. एन. सिंह, महाप्रबंधक (कोऑर्डिनेशन) एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच दिनांक 28.03.2022 एवं 29.03.2022 को होने वाली हड़ताल के विषय में चर्चा हुई।
क्षेत्रीय निदेशक ने सीएमडी, सीएमपीडीआईं द्वारा किए गए अपील को दोहराए एवं यूनियन प्रतिनिधियों से हड़ताल ना करने के लिए अपील किए।
इससे पहले दिनांक 24.03.2022 को AITUC एवं CITU द्वारा आहुत दो दिवसीय हडताल को ध्यान रखते हुए श्री जयंत चक्रवर्ती, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय संस्थान -III की अध्यक्षता में क्षेत्रीय संस्थान स्तरीय विशेष संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई गई थी।
इस बैठक मे यूनियन के सदस्यो से आग्रह किया गया था कि हडताल पर ना जाये। इस बैठक में अधिकारी एवं संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित थे। यह बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा के साथ सम्प्पन्न हुई।
