NEW DELHI-श्री. प्रह्लाद जोशी, माननीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ₹1538.05 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। श्री. जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निगाही कोल हैंडलिंग प्लांट (10 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता के साथ), बीना-काकरी कोल हैंडलिंग प्लांट (9.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता के साथ), पांच लेन सीमेंट कंक्रीट रोड की आधारशिला रखी। 
 
एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में जयंत से सिंगरौली तक 3.1 किलोमीटर और कोयला परिवहन के लिए 49.6 किलोमीटर की सीमेंट कंक्रीट की सड़कें शामिल है।
 
केन्द्रीय कोयला मंत्री ने श्री रावसाहेब पाटिल दानवे  कोयला राज्य मंत्री के साथ नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी और कंपनी की सस्टेनेबल डेव्लपमेंट कोशिशों पर आधारित एक ई-बुक Redefining Green’लॉन्च की।
 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा-इन प्रोजेक्ट्स से NCL में रोड सेफ्टी को बढ़ावा मिलेगा, कंपनी कार्यप्रणाली की उत्पादकता बढ़ेगी और कंपनी से कोल ऑफ-टेक में तेजी आएगी।
 
इस कार्यक्रम में श्री. रावसाहेब पाटिल दानवे, माननीय कोयला, खान और रेल राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ. अनिल कुमार जैन, सचिव, कोयला मंत्रालय, श्री. प्रमोद अग्रवाल, अध्यक्ष, सीआईएल और वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन उद्घाटन में शामिल हुए। 
 
इस अवसर पर भोला सिंह, सीएमडी, एनसीएल और एनसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।