NEW DELHI- एसईसीएल के सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा मध्य प्रदेश के जमुना कोतमा पहुंचे। जमुना कोतमा क्षेत्र के कर्मियों के लिए यह दिन अविस्मरणीय रहा जब टीम एसईसीएल के कप्तान स्वयं उनके साथ खदान में उतरे, सायडिंग पहुँचे,हॉस्पिटल की सुविधाओं का जायज़ा लिया , हर पथ पर नेतृत्व शक्ति के कदम साथ पड़ते थे, हर अवसर पर पथ प्रदर्शक शक्ति जे एण्ड के एरिया में सामने खड़ी मिली। 
 
अमादांड ओसी , अमादांड यूजी , जमुना 1/2 , जमुना 9/10 , मीरा भूमिगत खदान , भद्रा 7/8 यूजी ,गोविन्दा सायडिंग के निरीक्षण के उपरांत सीएमडी एसईसीएल रीजनल हॉस्पिटल कोतमा कॉलरी पहुँचे तथा वहाँ की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लिया। 
 
नहीं थके कदम , नहीं रुका जज़्बा - दिन की शुरुआत  एसईसीएल के कप्तान द्वारा एक पौधा पर्यावरण के नाम लगाने से  हुई जिसके बाद  टीम जमुना कोतमा के विभागध्यक्षों के साथ आत्मीय संवाद सह अन्य जनों व प्रतिनिधियों से परिचय किया गया। 
 
कम्पनी के सीएमडी को अपने बीच पाकर कामगार बंधुओं में उत्साह देखा गया।