साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा हसदेव क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">अध्यक्ष को खान प्रबंधक द्वारा माईन प्लान बताया गया एंव दोनो इंकलाईन कोल स्टाक यार्ड बंकर का निरीक्षण किया गया। </big></p>

NEW DELHI-एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक डॉ प्रेम सागर मिश्रा दिनांक 21 मार्च को हसदेव क्षेत्र में दौरे पर पहुंचे। क्षेत्रीय महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र ने उन्हे झिरिया टोला से रिसीव किया तथा उसके बाद वो बहेराबांध भूमिगत माईन मे विजिट हेतु उतरे। अध्यक्ष को खान प्रबंधक द्वारा माईन प्लान बताया गया एंव दोनो इंकलाईन कोल स्टाक यार्ड बंकर का निरीक्षण किया गया। सीएमडी एसईसीएल ने हाउस कीपिंग की प्रशंसा की तथा निर्देश दिया कि बाउंड्री वाल के साथ कोयला या अन्य सामग्री सटाकर ना रखे।
सीएमडी देर शाम बिजुरी माईन पहुँचे। उन्होनें माईन प्लान देखा तथा स्टेंडिंग आन पिलर मे ब्लाक कोल को सुरक्षित माईनिंग हेतु सांइटिफिक स्टडी कराकर निकालने सम्बन्धी बिंदुओं पर चर्चा की।
शाम ढलते-ढलते एसईसीएल की टीम कुरजा माईन पहुँची जहाँ माईन प्लान का अध्ययन करते हुए उन्होने रिजर्व के बारे मे जानकारी ली एंव 2 सीएम मशीन से एक मिलियन टन प्रतिवर्ष उत्पादन के लिये कुरजा की टीम को प्रेरित किया। उन्होंने कुरजा माईन को नेशनल सेफ्टी अवार्ड प्राप्त करने के लिये बधाई दी।
तदंतर हसदेव का गौरव अनन्य वाटिका देखते हुए सीएमडी ने क्षेत्र द्वारा पर्यावरण हेतु किये गये प्रयासों के लिये सराहना की।
रात्रि 8.30 बजे सभी विभागध्यक्ष के साथ मीटिंग हसदेव हाउस मे की गयी। चर्चा के दौएसईसीएल के कार्य संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ केवल उन्हे गाईड करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कर्मियों से अपने आप को जानने के लिये प्रेरित किया तथा हमेशा नवीन तकनीकी, ज्ञान के साथ अपडेट रहने के लिये प्रेरित किया।
दिनांक 22.03.2022 को क्षेत्रीय कार्यालय के समीप स्थित सरोवर का जीर्णोद्धार एंव सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसके उपरांत राजनगर आर ओ माईन 7-8 पिट के निरीक्षण करते हुए राजनगर साईडिंग होते हुए, वेस्ट जेकेडी भूमिगत माईन मे गये जहाँ उन्होने माईन प्लान का अध्ययन किया व आवश्यक निर्देश दिए।
वेस्ट जेकेडी के बाद सीएमडी एसईसीएल हल्दीबाड़ी भूमिगत माईन्स गये जहाँ उन्होने माईन मे हाउस कींपिग को बेहतर करने के निर्देश दिया।
फ़ील्ड विज़िट के अंतिम चरण में केन्द्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। शीर्ष प्रबंधन सह टीम तदोपरांत चिरिमिरी एरिया के लिये प्रस्थान की।
