NEW DELHI- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), एक नवरत्न रक्षा सार्वजनिक उपक्रम, ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार को अपनी चुकता पूंजी पर 150% के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया है।
 
 माननीय रक्षा मंत्री, श्री राजनाथ सिंह को 31 मार्च, 2022 को नई दिल्ली में बीईएल की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती आनंदी रामलिंगम ने 186,89,60,967/- (रुपये एक सौ छियासी करोड़ अस्सी-नौ लाख साठ हजार नौ सौ छियासठ मात्र), रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश चेक प्रस्तुत किया।
 
बीईएल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अपने शेयरधारकों को 150 प्रतिशत दूसरे अंतरिम लाभांश (1.50/- रुपये प्रति शेयर) के रूप में घोषित किया है।
 
यह लगातार 19वां वर्ष है जब बीईएल अंतरिम लाभांश का भुगतान कर रहा है।  बीईएल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपनी चुकता पूंजी पर कुल 400% लाभांश का भुगतान किया है।