वेकोलि मुख्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
<p> <big><span [removed] 14.4px;">इस तीन दिवसीय योग शिविर में श्री अजय कुमार सिंह, पूर्व सीएमडी बीसीसीएल, प्रशिक्षक के तौर पर योगाभ्यास कराएंगे। इस शिविर में प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार, विविध आसनों के साथ-साथ योग के सिद्धांतों पर व्याख्यान का भी समावेश होगा। इस शिविर में वेकोलि मुख्यालय से 40 कर्मी प्रतिभागी है।</span></big></p>

NEW DELHI- वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में 01.06.22 से 03.06.22 तक योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर के उद्घाटन समारोह में सीएमडी श्री मनोज कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी और निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह, उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में सीएमडी श्री मनोज कुमार ने कहा कि योग एक जीवन पद्धति है। इसके दैनंदिन जीवन में समावेश से स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता में वृद्धि होती है, परिणामस्वरूप व्यक्ति अपने निश्चित लक्ष्य को हासिल करने में अधिक समर्थ होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को, योग को अपनी दिनचर्या में अपनाने की सलाह दी।
निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि दो वषों के कोविड संक्रमण काल के बाद ऐसे शिविर हमारे मनोबल को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने समग्र स्वास्थ्य की परिकल्पना पर बात करते हुए सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे योग को एक जीवन पद्धति के रूप में स्वीकार करें।
इस तीन दिवसीय योग शिविर में श्री अजय कुमार सिंह, पूर्व सीएमडी बीसीसीएल, प्रशिक्षक के तौर पर योगाभ्यास कराएंगे। इस शिविर में प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार, विविध आसनों के साथ-साथ योग के सिद्धांतों पर व्याख्यान का भी समावेश होगा। इस शिविर में वेकोलि मुख्यालय से 40 कर्मी प्रतिभागी है।
उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (प्रशासन/जनसंपर्क) श्री नरेंद्र कुमार एवं महाप्रबंधक (मासंवि) श्री प्रभाकर देशपांडे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती अनुपमा टेंभुर्णीकर, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) ने किया।
