New Delhi- ग्लोबल एक्टिव पाटनर सिटी अभियान के तहत 9 अक्टूबर को पूर्वाहन बोकारो क्लब परिसर में बीएसएल द्वारा बोकारो नगर वासियों के लिए योगा फॉर सिटीजंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में मशहूर योग गुरु रूपेश कुमार ने लोगों को योगाभ्यास कराया. मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक ( संकार्य ) श्री बीके तिवारी, अधिशासी निदेशक ( कार्मिक एवं प्रशासन) संजय कुमार, अधिशासी निदेशक ( वित्त एवं लेखा ) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक ( परियोजना ) श्री सी आर महापात्रा, मुख्य महाप्रबंधक( नगर प्रशासन ) श्री बी एस पोपली तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
 
उल्लेखनीय है कि बोकारो स्टील सिटी को ग्लोबल एक्टिव पटना सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ है. इस पृष्ठभूमि में बीएसएल द्वारा जन सामान्य की भागीदारी से बोकारो में स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक अभियान की शुरुआत की गई है।
 
इस कड़ी में नगर के विभिन्न सेक्टरों में कुल 30 प्लेग्राउंड चरणबद्ध तरीके से तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य और फिटनेस से संबंधित समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।