नई दिल्ली :  झांझरा में स्थित ईसीएल के झांजरा प्रोजेक्ट हाउस (ईसीएल) एवं सीएमपीडीआईएल (मुख्यालय )रांची के संयुक्त तत्वावधान में भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन तकनीक अपनाने वाली भूमिगत कोयला खदानों के लिए वेंटिलेशन आवश्यकता के आकलन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस कार्यशाला में सिंगरेनी कोल कंपनीज लिमिटेड, एसईसीएल, बीसीसीएल, एमसीएल सीएमपीडीआईएल, आईआईटी खड़गपुर सिंफर एवं कोल इंडिया लिमिटेड से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दिखाई। इस कार्यशाला के दौरान अनेक विषय वस्तु पर विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा किए एवं वैज्ञानिक पद्धति पर वेंटिलेशन प्रक्रिया को और भी उन्नत बनाने की बात कहीं।

ईसीएल के इस कार्यशाला का उद्घाटन डीजीएमएस सीतारामपुर के उप महानिर्देशक उज्जवल ताह, ईसीएल के तकनीकी (प्रचालन) निर्देशक नीलाद्री राय व तकनीकी (योजना व परियोजन) निर्देशक नीलेंदु सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर झांझरा प्रोजेक्ट ईसीएल के महाप्रबंधक अजय शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस कार्यशाला को सफल बनाने में झांझरा प्रोजेक्ट के अपर महाप्रबंधक एस एस गग्ड, अभिकर्ता अमिताभ भट्टाचार्य, झांझरा प्रोजेक्ट कोलियरी के अधीक्षण प्रबंधक कौशिक कुमार खान ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।