आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एनसीएल में हुई श्रम कानूनों पर कार्यशाला
<p> <big><span [removed] 14.4px;">नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविदा कर्मियों में श्रम कानूनों संबंधी जागरूकता फैलाने,उसके अलग-अलग पहलूओं से अवगत कराने तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु एक कार्यशाला का आयोजन दूधिचुआ क्षेत्र में किया गया। </span></big></p>

NEW DELHI-नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संविदा कर्मियों में श्रम कानूनों संबंधी जागरूकता फैलाने,उसके अलग-अलग पहलूओं से अवगत कराने तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु एक कार्यशाला का आयोजन दूधिचुआ क्षेत्र में किया गया।
कार्यशाला में श्रम मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उप मुख्य श्रमायुक्त (केन्द्रीय), श्री सुनील कुमार, सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) श्री एम के दीक्षित एवं श्री प्रभात कुमार तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं एनसीएल प्रबन्धन की ओर से श्री अनुराग कुमार, महाप्रबंधक दुधीचुआ क्षेत्र एवं महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री चार्ल्स जुस्टर उपस्थित रहे।
कार्यशाला मे एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं के श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं दुधीचुआ, निगही व अन्य क्षेत्रों के 300 से अधिक संविदा कर्मियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ताओं ने विभिन्न श्रम कानूनों पर सभी उपस्थितों को जानकारी दी। उन्होने संविदा कर्मियों को विभिन्न श्रम कानूनों के प्रावधानों, न्यूनतम वेतन का लाभ, ठेकेदार व प्रिन्सिपल नियोक्ता की ज़िम्मेदारी आदि के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उन्होने कर्मियों के विभिन्न सवालों के जबाब भी दिये।
