NEW DELHI- एसईसीएल निदेशक तकनीकी संचालन सह कार्मिक श्री एम.के. प्रसाद की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर कल्याण मण्डल सदस्य श्री बजरंगी साही, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री दिलीप कुमार त्रिपाठी, श्री सम्पत शुक्ला, श्री डी.के निराला, श्री ए.के. पाण्डेय, श्री एम.टी. टिकास सहित महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) श्री ए.के. सक्सेना, महाप्रबंधक (कल्याण/सीएसआर) श्री के. एस. जार्ज अन्य सदस्य उपस्थित थे।

साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड देश में सर्वाधिक कोयला उत्‍पादन करने वाली कम्‍पनी है। साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड का कोयला दो राज्‍यों, छत्‍तीसगढ एवं मध्‍य प्रदेश राज्‍य में फैला हुआ है।  

कम्‍पनी में 67-खदानें संचालित है जिसमें 26 खदानें - मध्‍य प्रदेश राज्‍य में और 41-खदानें छत्‍तीसगढ राज्‍य में स्थित है और इसमें से दोनों प्रदेशों में कुल मिलाकर 46 भूमिगत खदानें और 21 खुली खदानें हैं, इसके साथ ही कोल इंडिया लिमिटेड से लीज आधार पर पश्चिम बंगाल में दानकुनी में स्थित कोल कार्बोनाईजेशन प्‍लांट दानकुनी कोल काम्‍पलैक्‍स (डीसीसी) का भी संचालन करती है।

प्रभावी प्रशासनिक नियंत्रण एवं संचालन के लिए खानों को तीन समूहों, यथा- सेन्‍ट्रल इंडिया कोलफील्‍ड्स (सीआईसी), कोरबा कोलफील्‍ड्स एवं माण्‍ड-रायगढ कोलफील्‍ड्स के रूप में वर्गीकृत किया गया है जिसमें 13-संचालनीय क्षेत्र हैं।