अमेरिका में आयोजित 12वीं अंतरराष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2022 में सहभागी होगी वेकोलि की रेस्क्यू टीम
<p> <big>रेस्क्यू टीम से मुलाकात के पश्चात श्री द्विवेदी ने रेस्क्यू स्टेशन का मुआइना किया। यहां उन्होंने बचाव के आधुनिक उपकरण, ट्रेनिंग गैलरी, मॉडल रूम, रेस्क्यू वैन आदि का निरीक्षण किया। </big></p>

New Delhi- वर्जिनियां, अमेरिका में 10 से 16 सितंबर, 2022 तक आयोजित होने वाली 12 वीं अंतरराष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता-2022 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) की रेस्क्यू टीम कोल इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करेगी। वेकोलि के विभिन्न क्षेत्रों से 10 कर्मी इस टीम का हिस्सा होंगे। इस प्रतियोगिता की तैयारी एवं अभ्यास के लिए पूरी टीम नागपुर, इंदौरा स्थित रेस्क्यू स्टेशन में एकत्रित हुई है।
निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी ने इस रेस्क्यू टीम से भेंट की एवं प्रतियोगिता में यश के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने टीम के प्रत्येक सदस्य से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। इसके उपरांत उन्होंने रेस्क्यू टीम की तैयारियों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुझाव दिए।
रेस्क्यू टीम से मुलाकात के पश्चात श्री द्विवेदी ने रेस्क्यू स्टेशन का मुआइना किया। यहां उन्होंने बचाव के आधुनिक उपकरण, ट्रेनिंग गैलरी, मॉडल रूम, रेस्क्यू वैन आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान महाप्रबंधक (खनन) श्री पी. के. चौधरी, मुख्य प्रबंधक (खनन) श्री दिनेश बिसेन, डीटीओ के तकनीकी सचिव श्री आर. के. चौधरी एवं अन्य अधिकारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहे।
विदित हो कि वेकोलि की रेस्क्यू टीम ने वर्ष 2018 में आईएमआरसी में “मोस्ट एक्टिव रेस्क्यू टीम” का खिताब हासिल किया था। आईएमआरसी 2022 में वेकोलि की ओर से श्री बी. शिवकुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन), श्री दिनेश बिसेन, सुपरिंटेंडेंट (रेस्क्यू), श्री शेख मुजाहिद आजम, मुख्य प्रबंधक (खनन), श्री एम. विष्णु, सहायक प्रबंधक (खनन), श्री तेज बहादुर यादव, माइनिंग सरदार, श्री संतोष पाटले, ओवरमैन, श्री आशीष शेलारे, माइनिंग सरदार, श्री हरिचंद रायसोनिया, माइनिंग सरदार, श्री पुष्पराज विश्वकर्मा, माइनिंग सरदार एवं श्री राजेश पाठे, माइनिंग सरदार शामिल होंगे।
