गाजियाबाद, 3 अक्टूबर, 2024। उत्तर भारत की पहली ऑपरेशनल हाई-टेक सिटी, वेव सिटी ने अपने नवीनतम प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट, "ईडन" के लॉन्च की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट आधुनिकता के साथ सुंदरता और विलासिता का ऐसा मिश्रण है, जो आज के घर खरीदारों की सभी जरूरतों को पूरा करता है। इस प्रोजेक्ट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
"ईडन" में ग्राउंड+31 मंजिला ऊंचे टावर होंगे, जिसमें पहले चरण में तीन टावर लॉन्च किए जाएंगे, जो थ्री बीएचके अपार्टमेंट होंगे। 5.2 एकड़ में फैली इस परियोजना में जहां हरियाणी और सुंदरता का ध्यान रखा गया है वहीं विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित एक क्लब हाउस शामिल होगा।
लांच की घोषणा करते हुए वेव सिटी के सीओओ, श्री सीजे सिंह ने कहा कि वेव सिटी में, हम अत्याधुनिक संपत्तियां देने का प्रयास करते हैं जहां बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस प्रोजेक्ट में शहरी जीवन के बीच शांतिपूर्ण माहौल के साथ—साथ ऊर्जा-बचत प्रौद्योगिकियों और विशाल हरित क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसकी डिजाइन भी इस तरह से की गई है कि यह प्रोजेक्ट विश्व स्तरीय बने। श्री सीेजे सिंह ने बताया कि, यह परियोजना वेव सिटी की पिछली परियोजनाओं वेरिडिया और एलिगो की तरह ही सफल होंगी।
शुरुआती लांचिंग में दो तरह के विशाल 3 बीएचके अपार्टमेंट शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक अपार्टमेंट में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन की सुविधा के साथ—साथ तीन खुले किनारों के साथ डिजाइन किया गया है। यह परियोजना वेव सिटी की 57 मीटर और 62 मीटर मुख्य सड़कों के चौराहे पर स्थित है, जो ग्रीनवुड एन्क्लेव में 6.5 एकड़ के सेंट्रल पार्क और ईडन के भीतर अन्य हरे स्थानों तक आसान पहुंच प्रदान करती है।
यहां के निवासियों को ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल, क्लब हाउस में बढ़िया भोजन, मनोरंजन की सुविधाओं के साथ कई और विकल्प भी मिलेंगे जो जिससे कि विलासित पूर्ण जीवन जी सके।